*जावद में भारतीय सुभाष सेना ने मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती *
*जावद मे भारतीय सुभाष सेना ने मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती , अमरनाथ यात्रा मे मारे गए भक्तो को भी दी श्रद्धांजली*
*संदीप बाफना*
जावद :: हर कार्यो मे अग्रणी होने वाली भारतीय सुभाष सेना के अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व मे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती जावद मे धुमधाम से मनाई गई
मिली जानकारी अनुसार कल दिनांक 23 जुलाई 2017 वार रविवार को *भारतीय सुभाष सेना के अध्यक्ष नारायण सोमानी* के नेतृत्व मे भाम्भी मोहल्ला स्थित सुभाष सेना कार्यालय पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी *अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद* की जन्मजयंती धुमधाम से मनाई गई
कार्यक्रम के पुर्व संस्था के रचियता सुभाष चंद्र बोस व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर कुमकुम लगाकर जन्मजयंती धुमधाम से मनाई गई
इस अवसर पर भारतीय सुभाष सेना के अध्यक्ष नारायण सोमानी, उपाध्यक्ष अखिलेश गोकुलपुरे, सचिव फकिरचंद्र मालवीय, सागरमल राँका, पारसमल राँका, विजय उपाध्याय, शिवलाल सुथार, लक्ष्मीलाल धाकड, हरिओम सोनी, मिथुन चंदेल, दिपक जोशी, अमन बैरागी, हरिश धाकड अठाना, देविलाल धनगर अठाना एवम भारतीय सुभाष सेना की महिला इकाई के अध्यक्ष उमादेवी राठी सहित कई गणमान्य नागरिकगण व सुभाष सेना के पदाधिकारीगण उपस्थित थे
*ज्ञात रहे की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी के अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जन्म 23 जुलाई 1906 व मृत्यु 27 फरवरी 1931 मे हुई थी*
*इस अवसर पर गत दिनो अमरनाथ यात्रा के दोरान आंतकी हमले मे मारे गए बाबा के भक्तो को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए*
Reviewed by Gsm Dhangar
on
July 24, 2017
Rating:
No comments: