*आज का राशिफल*
आज का राशिफल
आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक।
आज का दिशाशूल : पश्चिम
ग्रह स्थिति : 23 जुलाई 2017, दक्षिणायन सूर्य उत्तर गोल श्रावण मास कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, दिन रविवार श्रावण अमावस दोपहर 3:16 बजे तक, पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 9:53 बजे तक, वज्र योग मध्य रात्रि 1:36 बजे तक, कर्क राशि का चंद्रमा।
आज का विशेष : हरियाली अमावस, रवि पुष्य योग।
कल 24 जुलाई का पंचांग
संवत साधारण 2074 शके 1939, दक्षिणायन सूर्य उत्तर गोल, सावन मास शुक्ल पक्ष दिन सोमवार, प्रथमा तिथि दोपहर 12:23 बजे तक पुष्य नक्षत्र, 7:45 बजे तक सिद्धि योग, रात्रि 10 .22 बजे तक कर्क राशि का चंद्रमा।
कल का राहुकाल : प्रात: 7:30 से 9 बजे तक।
कल का दिशाशूल : पूरब।
कल का विशेष : श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ।
मेष : परिवार में मन मुटाव से कलह, व्यर्थ की भागदौड़ न करे, नौकरी में तरक्की, व्यवसाय बढ़ाने के लिए नई योजना बनेगी, व्यापार में आर्थिक समृद्धि, क्रोध न करें।
वृष : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, स्त्री सुख, सवारी वाहन आदि का सुख, आय में वृद्धि, मन चंचल रहेगा, शारीरिक कष्ट का भय, परिवार में खुशहाली आएगी।
मिथुन : व्यवसाय में तरक्की, भागदौड़ ज्यादा न करे, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें, आय से ज्यादा खर्च।
कर्क : व्यवसाय की गति धीमी, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, मन में बेचैनी रहेगी, समय का ख्याल रखें, उन्नति के अवसर मिलेंगे, आय से अधिक खर्च।
सिंह : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, बड़ों का सम्मान करें, संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, व्यर्थ की भागदौड़ न करें।
कन्या :व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति, मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक कार्य पर खर्च, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग, बंधुओं का मिलन।
तुला : दांपत्य जीवन सुखद, क्रोध से बचें, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, संतान सुख में वृद्धि, सुख साधनों पर ज्यादा खर्च होगा, वाहन तेज न चलाएं, मान सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक : स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, मन में प्रसन्नता, यात्रा का योग, आय खर्च की अधिकता, मन में अच्छे विचार आएंगे, वाहन तेज गति से न चलाएं।
धनु : धन लाभ के अवसर मिलेंगे, रुका हुआ कार्य बनेगा, दांपत्य जीवन में स्वास्थ्य के प्रति चिंता, व्यर्थ की भागदौड़, मेहनत से कार्य करें।
मकर : स्वास्थ्य के प्रति सजगता, धर्म कर्म अच्छा, पारिवारिक जीवन सुखद, खर्च की अधिकता, संघर्ष करें सफलता जरूर मिलेगी, आय में सुधार होगा।
कुंभ : स्वास्थ्य पहले से अच्छा, खर्च करने पर नियंत्रण रखें, नरम वाद विवाद से बचें, पारिवारिक तनाव से मन में परेशानी, वाहन व भूमि खरीदने का योग बनेगा।
मीन : व्यापार में तेजी आने से आमदनी बढ़ेगी, क्रोध की अधिकता मन को परेशान करेगी, दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव, आपसी तालमेल रखें तो बेहतर रहेगा, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
Reviewed by Gsm Dhangar
on
July 22, 2017
Rating:
No comments: