विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919752581790

अपना जी. एस.एम न्यूज़ रिपोटर Gopal Dhangar

*आज का राशिफल दिनांक 20 अगस्त 2017 रविवार*

आज का राशिफल दिनांक 20 अगस्त 2017 रविवार

।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
           ।।  दैनिक  राशि  फल  ।।
           आज दिनांक २० अगस्त २०१७ रविवार संवत् २०७४ मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात ०२:०८:४२ बजे तक रहेगी पश्चात अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः ०६:०४ एवं सूर्यास्त सायं ०६:५५ बजे होगा । पुष्य नक्षत्र सायं ०५:२० बजे तक रहेगा पश्चात अश्लेशा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहु काल सायं ०५:१२ से ०६:४८ बजे तक रहेगा । आज का अभिजीत मुहूर्त प्रातः ११:५४ से १२:४५ बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो.......।।

            *ज्योतिषाचार्य*
    डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
   श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
   245,M.G.Road,धार, एम.पी
         मो.नं ९४२५४९१३५१

            मेष :--  आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

            वृषभ :--  शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्यस्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे ।

            मिथुन :--  नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।

            कर्क :--  आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ हो सकती है। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा।

            सिंह :--  आप शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है। संगीतकथा के प्रति विशेष रुचि रहेगी।

            कन्या :--  परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वाद-विवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न करें ।

            तुला :--  आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियां करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन और मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा ।

            वृश्चिक :--  आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हर एक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा।

            धनु :--  आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी और पुत्र से लाभ होगा।

            मकर :--  व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना है। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र और संबंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव होगा। संतान के प्रगति आपमें संतोष की भावना भर देगी।

            कुंभ :--  शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। मौज-

*आज का राशिफल दिनांक 20 अगस्त 2017 रविवार* *आज का राशिफल दिनांक 20 अगस्त 2017 रविवार* Reviewed by Gsm Dhangar on August 19, 2017 Rating: 5

No comments:

Theme images by mattjeacock. Powered by Blogger.