*समय पर पैसा नहीं मिलने पर कल से आंत्री सहित कई गावो में बंद हो जायेगा मध्यान्ह भोजन*
समय पर पैसा नहीं मिलने पर कल से आंत्री सहित कई गावो में बंद हो जायेगा मध्यान्ह भोजन
(पंकज जैन)
आंत्रीमता। मीड डे मील की योजना मनासा क्षेत्र में धराशायी होती दिख रही है। राशी के समय पर आवंटन नही होने के कारण शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कुलो मे भोजन बन्द हो जायेगा। कल से स्कूलो में नहीं मिल पायेगा मध्यांह भोजन। शासन की योजना अनुसार एक से लेकर आठवी के छात्र छात्राओ को मद्यान्न भोजन दिया जाता है, जो स्व सहायता समुह द्वारा दिया जाता हे। परन्तु 15 जून से आज दिनांक 17 अगस्त तक स्वसहायता समूहों को भोजन बनाने की राशी का आवटन नही किया गया हे। जिस कारण से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था बन्द होने की कगार पर हे। ये समूह नही बनाएंगे कल से भोजन- अनुपूर्णा समूह आंतरी बुजुर्ग, दीव्य शक्ती स्वसह्यता समूह खजुरी, जोरावर सिह चारभुजा स्वसहायता समुह, चपलाना तहसील मनासा नीमच और भी बहुत सारे गावो में राशी का आवटन नही होने से शासन की मीड डे मील योजना बन्द हो रही है, या बन्द होने की कगार पर हे। समूह द्वारा उच्च अधीकारियो से बात करना चाही तो टाल मटोल करते रहे की आप की व्यवस्था भोपाल से ऑनलाइन कर दी गयी हे जानकारिया भेज दी गयी हे। लेकिन केवल आश्वाशन पर कब तक स्व सहायता समूह भोजन की व्यवस्था करवायेगे
इनका कहना- मेरी संबंधित अधिकारियों से चर्चा हुई है जल्दी ही ऐसा आएगा वैसे स्व-सहायता समूह का पैसा हर 3 माह में आता है उस हिसाब से अभिषेक ढाई महीने हुए हैं हालांकि मैं इस विषय में चर्चा कर रहा हूं जल्दी निराकरण की व्यवस्था करवाऊंगा।नन्दकीशोर पोरवाल जनपद पतिनिधी भाजपा आंतरी माता
No comments: