(राशिफल ~5जून सोमवार )
राशिफल- 5 जून, सोमवार
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आप आज जो भी करें, उसके महत्व को जरूर समझ लें। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज अच्छा रहेगा। कार्य के प्रति समर्पण व परिश्रम आवश्यक है। नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आज दूसरो के काम मे दखल ना दे ,अपने काम पर ध्यान दे। आज के दिन की सफलता के लिए आज के दिन अनाथाश्रम मे छोटी कन्याओ को लिखने की साम्रगी का दान करे।
वृष ( Taurus): आज का दिन आपके अनुकूल है । शुभ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा। कार्य व्यवसाय की गति उत्तम होगी। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। आज अच्छा आर्थिक या भौतिक लाभ हो सकता है। यदि आप अपने खान-पान या पहनावे को सुधारना चाहते हैं तो आपको अपनी पसंद को छोड़कर दूसरे की सलाह से काम करना चाहिए। सुनी सुनाई बातो पर आज विश्वास न करे। आज के दिन की सफलता के लिए माता जी के मंदिर मे एक मीठा पान चढ़ाये।
मिथुन ( Gemini): आज जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में आप प्रगति भी करेंगे, और अपनी सोची हुई या पसंदीदा दिशा में आगे बढऩे में भी सफल रहेंगे। आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। अपने काम से काम रखने के बावजूद कुछ लोग आज आपको तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। साझेदारी या किसी समूह में काम करना आपको फायदेमन्द रहेगा। यद्यपि आप अकेले भी अपना रास्ता तय कर सकते हैं लेकिन इसमें जोखिम और रिस्क ज्यादा है। आज दिन की सफलता के लिए अपनी माँ को उसकी रूचि अनुसार मिठाई खिलाये।
कर्क ( Cancer): आज का दिन अच्छा रहेगा । तेजी से काम करने की आदत बनाएं। आगामी कुछ दिन निजी प्रयासों के लिए उत्तम हैं। पार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। नए रास्ते खोजने, नए विकल्पों पर विचार करने में संकोच न करें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आज आप खुद को सकारात्मक रखें।किसी तरह के वाद-विवाद, प्रतिस्पर्धा से बचें। किसी पर निर्भर न रहें।आज के दिन की सफलता के लिए माता के मदिर मे इत्र चढ़ाये।
सिंह ( Leo): आज का दिन अच्छी तरह गुजरे इसके लिए आज आपको अपनी जिद और फालतू गतिविधियों रहना होगा। आज के दिन शुभता के लिए यह जरूरी है कि आप अच्छी सोच रखें और दूसरों की बात को भी अच्छे से समझे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायी रहेगा।परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य बीमार हो सकता है।आज के दिन की सफलता के लिए बंदरो को केले खिलाये।
कन्या ( Virgo): आज आपके आगे फिर एक बार कड़ी मेहनत करने का दिन है। आज आपको सभी रुके हुए काम को उनके अन्जाम तक पहुंचाने की भरसक कोशिश करनी होगी। इस प्रक्रिया में आपकी आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आपकी गतिविधियां और सोच-समझ से सांयकाल तक एक लम्बा-चौड़ा संकट दूर कर लेंगे। सांयकाल तक कुछ अच्छे लाभकारी परिणाम आपके हाथ में होंगे।आज के दिन की सफलता के लिए पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करे।
तुला ( Libra): आज अपने आपको सही रास्ते पर लाने के लिए सबसे पहले आपको नकारात्मक सोच से उभरना होगा। यदि आप कुछ करने से पहले ही अपना हाथ पीछे खींच लेंगे तो कोई भी कार्य सफल नहीं हो पायेगा। पिछले काफी समय से आप अपने कारोबार रोजगार और घरेलू व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन आपको एकाग्र होकर इनमें से किसी एक मसले पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज के दिन सफलता के लिए किसी कन्या को मेंहंदी के पैकेट दान करे।
वृश्चिक ( Scorpio): आज के दिन आप काफी सोच-विचार कर अपने कारोबार से सम्बन्धित फैसले करें। ध्यान रहे कि किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसके दूरगामी परिणाम आपको कितना लाभ देंगे या कष्ट पहुंचाएंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। वाणी पर संयम जरूरी है।आज के दिन की सफलता के लिए लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री माता के मंदिर मे चढ़ाये।
धनु ( Sagittarius): अपने बिखरे हुए कामकाज को सही तरीके से व्यवस्थित करने में आज का दिन बहुत ही कारगर रहेगा। अपने करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच आप बेहतर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करे।आत्म सम्मान में कमी का संदेह आज आपके कार्य की गति को प्रभावित करेगा। आज दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें कोई बात गोलमाल न करें। आज के दिन की सफलता के लिए अपनी माँ के चरण छू कर दिन की शुरुआत करे।
मकर ( Capricorn): आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा। यदि आप के दिन को सफल बनाना चाहते है तो आज आपको बातों की बजाए अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकाल सकते है। आपकी उन्नति का भी कोई नया मार्ग आज खुल सकता है। धैर्य एवं सहनशीलता आज बनाये रखें। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव आज आपका दिन थोड़
Reviewed by Gsm Dhangar
on
June 04, 2017
Rating:
No comments: