विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919752581790

अपना जी. एस.एम न्यूज़ रिपोटर Gopal Dhangar

{आखिर भाभी की ऐसी क्या मज़बूरी थी की 7 साल से देवर कर रहा था रेप फिर भी थी चुप जानिए क्या है पूरा मामला }

आखिर भाभी कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि 7 साल से देवर कर रहा था रेप फिर भी थी चुप, जानिए क्या है पूरा मामला

कैथल। आपको बता दें कि हमारे भारतीय समाज में देवर और भाभी के रिश्ते को काफी पवित्र माना जाता है। क्योंकि देवर का फर्ज होता है कि वह अपनी मां समान भाभी की रक्षा करें। मगर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुन कर आपका भी देवर और भाभी के रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा। क्योंकि यहां पर एक देवर ने अपनी भाभी की मजबूरी को फायदा उठाया और उसके साथ करीब 7 साल तक दुष्कर्म करता रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2010 का है। जहां बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी को अपने घर में अकेला देखकर देवर की नियत डोल गई और उसने अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने जब देवर की करतूत के बारे में अपने सास और ससुर को बताया तो आरोपी ने माफी मांगते हुए महिला से शादी का वादा किया। अपने पति की मौत के बाद उसे बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी और उसी को ध्यान में रखते हुए उसने अपने देवर से शादी करने के लिए हां कह दी।
जिसके बाद देवर कई सालों तक अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब देवर से शादी के लिए कहा तो वह किसी तरह बात को टाल देता था। ऐसा उसने करीब 7 सालों तक किया। मगर जब पानी सिर के उपर से गुजर गया तो उसने इस बात कि शिकायत पुलिस में कर दी। इस महिला ने आरोप लगाया है कि आरेपी देवर ने उसके पति की बिमा की राशि को भी हजम कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। और कहा है कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

{आखिर भाभी की ऐसी क्या मज़बूरी थी की 7 साल से देवर कर रहा था रेप फिर भी थी चुप जानिए क्या है पूरा मामला } {आखिर भाभी की ऐसी क्या मज़बूरी थी की 7 साल से देवर कर रहा था रेप फिर भी थी चुप जानिए क्या है पूरा मामला } Reviewed by Gsm Dhangar on June 01, 2017 Rating: 5

No comments:

Theme images by mattjeacock. Powered by Blogger.