विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919752581790

अपना जी. एस.एम न्यूज़ रिपोटर Gopal Dhangar

(आज का राशिफल )

जानिए आज 14 जून का राशिफल, जो आपके लिए होगा खास

|| आज का शुभ राशिफल ||
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल)
अतीत में रूठ चुकी किस्मत फिर से चमकने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर विजेता के रूप में बाहर निकलेंगे। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले में गंभीरता सेमोल-जोल कर सकते हैं। फिटनेस के लिए प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लेवेन्डर।
वृष (21 अप्रैल से 20 मई)
अपने काम में किसी की मदद लेनी होगी। पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे। स्टॉक मार्केट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निर्यात या खुदरा व्यापार करने वालों की आमदनी बढऩे की संभावना है।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- फिरोजा।
मिथुन (21 मई से 21 जून)
पेशेवर मोर्चे पर व्यस्तता बढऩे की संभावना है।अपने बिगड़े प्रेम संबंध को फिर से सींचेंगे। यात्रा पर जाना सुखद रहने वाला है। करीबी लोगों से मुलाकात संभव है। संपत्ति के मामले में सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- नारंगी।
कर्क (22 जून से 23 जुलाई)
जल्दी ही जीवन का अच्छा दौर शुरू होने की संभावना है। साइड बिजनेस से मोटी आमदनी के संकेत हैं। बचत करने में सक्षम होंगे। प्यार की तलाश पूरी होगी। पेशेवर मोर्चे पर आपके सुझाव की प्रशंसा होगी।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त)
कहीं घूमने जाएंगे। जो प्रॉपर्टी आपको पसंद है, उस पर नजर बनाए रख सकते हैं। एक साथ कई कामों का घालमेल करने से बचें। बॉस को किसी काम की सूचना देर से देने पर आप जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गहरा लाल।
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
पेशेवर मोर्चे पर धैर्य की आवश्यकता है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति करियर बढ़ाने में मदद करेगा। किसी वित्तीय योजना से चौंकाने वाला फायदा मिलेगा। बोनस या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गहरा लाल।
तुला (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
जिस काम की आकांक्षा लंबे समय से थी वो पूरा होगी। पेशेवर मोर्चे पर खोयी हुई साख फिर से वापस पा सकते हैं। आपके सपनों को पूरा करने में परिवार का सहयोग रहेगा। किसी का दयालु स्वभाव आपको प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नीला।
वृश्चिक (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
आज किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वक्त बिताएंगे। करीबी लोगों के साथ मिलकर घूमने जाना रोमांचक अनुभव देेगा। घरेलू सामान खरीदे जाने की संभावना है। आर्थिक स्थति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच।
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
अपने शुभचिंतकों का साथ मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर सब कुछ आसान रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में मस्ती और खुशी का माहौल रहेगा। नवविवाहित जोड़े खुशी के पल बिताएंगे। यात्रा आरामदायक रहेगी।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गहरा आसमानी।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
असफल रहने के बाद भी दूसरा मौका दिया जाएगा। पेशेवर मोर्च पर सही समय का इंतजार करेंगे। कार्यस्थल पर व्याप्त कोई गलतफहमी से बचना होगा। फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लेमन।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बाहरी मदद की आवश्यकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता के लिए अपनी क्षमता को निखारना होगा। आर्थिक परेशानी दूर होने की संभावना है। लोग आपको भड़काने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- चॉकलेट।
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)
पेशेवर मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। किसी करीबी से मिलने बाहर जाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर शानदार परिणाम हासिल करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर प्रेमी के उपर जादू चला सकते हैं। नए उद्दयम से आमदनी होगी।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- परपल।

(आज का राशिफल ) (आज का राशिफल ) Reviewed by Gsm Dhangar on June 13, 2017 Rating: 5

No comments:

Theme images by mattjeacock. Powered by Blogger.