(मन्दसौर में उग्र हुआ किसान आंदोलन पुलिस फायरिंग में दो किसानो की मौत )
मंदसौर में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस फायरिंग में दो किसानों की मौत ...
मंदसौर| प्रदेश भर में चल रहा किसानों का आंदोलन एक उग्र रूप ले चुका है| मंदसौर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है| पुलिस फायरिंग में दो किसानों की मौत हो गई है| वहीं तीन किसान घायल हुए हैं| पार्श्वनाथ के पास किसान चक्काजाम कर रहे थे| इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने दो बसों और एक टेम्पो में तोड़फोड कर आग लगा दी। मौके पर किसानों में भारी रोष है| मारे गए लोगों के नाम कन्हैयालाल पाटीदार निवासी चिलोद पिपलिया एवं बंटी पाटीदार निवासी टकरावद बताये जा रहे हैं|
जिले के सुवासरा में किसान और व्यापारियों के बीच विवाद हुआ है| जिसके बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई। प्रदर्शन कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने अश्रु गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के बाद 5 किसान घायल हो गए थे, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो किसानों ने दम तोड़ दिया।
इंटरनेट सेवा बंद
मंदसौर में किसानों पर पुलिस की फायरिंग के बीच प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर भी बैन लगा दिया है. मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में इंटरनेट सेवा पूरी तरीके से बंद कर दी गई है. साथ ही बल्क मैसेज करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है| इस मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने कल प्रदेश बंद का एलान किया है.
Reviewed by Gsm Dhangar
on
June 06, 2017
Rating:
No comments: