{किसानो के पर्दशन के दौरान फायरिंग में 6 की मोत cm ने किया मुआवजे का ऐलान}
किसानों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में 6 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान ...
‹›
मंदसौर| प्रदेश भर में चल रहा किसानों का आंदोलन एक उग्र रूप ले चुका है| मंदसौर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई | आंदोलनकारियों ने 8 ट्रक और 2 बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस और सीआरपीएफ पर पथराव भी किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ ने फायरिंग कर दी| जिसमे अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है| गंभीर रूप से घायल 3 किसानों ने इलाजे के लिए इंदौर ले जाते समय दम तोड़ दिया| हंगामे के बाद कर्फू लगा दिया गया है| इस घटना को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश का माहौल है| प्रदेश की राजनीति गरमा गई है| वहीं सीएम ने मंदसौर कलेक्टर और एसपी को तलब किया है| सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया है|
मंगलवार को मंदसौर-नीमच रोड पर करीब एक हजार किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद 8 ट्रकों और 2 बाइकों में आग लगा दी। पुलिस और सीआरपीएफ ने हालात संभालने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग की गई। जिसमे अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है|
मुआवजे का ऐलान, न्यायिक जांच होगी
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मंदसौर घटना पर दुःख जताया है और किसानों से धैर्य रखने की अपील की है| मृतकों के परिजनों को रु. 10 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख सहायता राशि देंगे। घायलों के इलाज की ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार उठायेगी। उन्होंने लिखा है किसान भाइयों से अपील करता हूँ कि वे धैर्य रखें। किसी के बहकावे में न आयें। सरकार आपके साथ खड़ी है। हम मिल-बैठकर हर समस्या का हल निकाल लेंगे। मंदसौर की आज की दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना के न्यायिक जाँच के आदेश दिये हैं। काँग्रेस की मंशा शुरू से ही इस आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की रही। काँग्रेस ने आंदोलन को हिंसक बना दिया घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए।
विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
किसानों आंदोलन में पुलिस फायरिंग के मामले ने टूल पकड़ लिया है और देश भर में इस घटना की निंदा हो रही है |वहीं प्रदेश में कांग्रेस शिवराज सरकार पर जमकर बोल रही है| सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि यह मप्र का एक काला दिन है| वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि किसानों पर गोली चलना किसान पुत्र मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी हमका बोलते घटना की निंदा की और किसानों का समर्थन किया है|
इंटरनेट सेवा बंद, प्रदेश बंद का ऐलान
मंदसौर में किसानों पर पुलिस की फायरिंग के बीच प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर भी बैन लगा दिया है. मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में इंटरनेट सेवा पूरी तरीके से बंद कर दी गई है. साथ ही बल्क मैसेज करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है| इस मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने कल प्रदेश बंद का एलान किया है|
No comments: